रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा अभियान के तहत मानव तस्करी की रोकथाम का निरंतर प्रयास

गोरखपुर, 20 अगस्त, 2026ः रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा, अवैध सामानों की धर-पकड़, यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही बचपन बचाओ अभियान के तहत मानव तस्करी की रोकथाम का निरंतर प्रयास किया जाता है।

19 अगस्त, 2026 को इंचार्ज एवं निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल लखनऊ द्वारा निगरानी के दौरान प्लेटफार्म संख्या 04 व 05 पर एक व्यक्ति को बिना बिल के 99 अदद मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया।
19 अगस्त, 2026 को रेलबे सुरक्षा बल गोरखपुर को प्लेटफार्म संख्या-01 पर 06 वर्ष की एक लड़की लावारिस हालत में मिली। पूछताछ के उपरान्त लड़की को चाइल्ड लाइन गोरखपुर को सुपुर्द किया गया। 18 अगस्त, 2026 को रेलबे सुरक्षा बल देवरिया सदर को प्लेटफार्म संख्या-02 पर 15 वर्ष की एक लड़की लावारिस हालत में मिली। पूछताछ के उपरान्त लड़की को चाइल्ड लाइन देवरिया को सुपुर्द किया गया। 18 अगस्त, 2026 को रेलबे सुरक्षा बल आजमगढ़ को गाड़ी संख्या-15083 में 15 वर्ष का एक लड़का लावारिस हालत में मिला। पूछताछ के उपरान्त लड़के को चाइल्ड लाइन आजमगढ़ को सुपुर्द किया गया। 18 अगस्त, 2026 को रेलबे सुरक्षा बल लखनऊ को प्राप्त सूचना पर गाड़ी संख्या-15031 में 70 वर्ष की एक वृद्ध महिला लावारिस हालत में मिली। पूछताछ के उपरान्त वृद्ध महिला को उनके परिजन को सुपुर्द किया गया।

Loading

Related posts