साबरमती-जम्मूतवी-साबरमती एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार

गोरखपुर, 20 अगस्त, 2026ः रेलवे प्रशासन 19223/19224 साबरमती-जम्मूतवी-साबरमती एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक किये जाने के फलस्वरूप निम्नलिखित ट्रेनों के संचलन समय में निम्नवत संशोधन किया गया है।
– श्री माता वैष्णो देवी कटरा से 21 अक्टूबर, 2026 से चलने वाली 15656 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-कामाख्या एक्सप्रेस श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन से संशोधित समयानुसार 03.40 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों पर पूर्व निर्धारित समयानुसार ठहराव प्रदान करते हुए शहीद कप्तान तुषार महाजन स्टेशन से संशोधित समय 04.06 बजे छूटेगीं।
– श्री माता वैष्णो देवी कटरा से 22 अक्टूबर, 2026 से चलने वाली 14612 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन से संशोधित समयानुसार 03.40 बजे प्रस्थान करेगी।
– काठगोदाम से 20 अक्टूबर, 2026 से चलने वाली 12207 काठगोदाम-जम्मूतवी एक्सप्रेस विभिन्न स्टेशनों पर पूर्व निर्धारित समयानुसार ठहराव प्रदान करते हुए जम्मूतवी स्टेशन पर संशोधित समयानुसार 09.30 बजे पहँुचेगी।

Loading

Related posts