रामपुर कला: लौना गांव में 3 घरों में चोरी, 12 लाख का माल पार

राजकुमार उर्फ रामू रामपुर कलां थाना क्षेत्र के लौना गांव में 16-17 अगस्त की रात अज्ञात चोरों ने 3 घरों के ताले तोड़कर लाखों रुपये का माल चोरी कर लिया। घटना से गांव में दहशत है।

पहली तहरीर आदित्य मिश्रा उर्फ बबलू निवासी लौना ने दी। उन्होंने बताया कि 17 अगस्त की रात चोरों ने उनके घर का दरवाजा और कमरे व बक्से का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर, फूल, स्टील के बर्तन, महिलाओं की साड़ी और मर्दाने कपड़े चोरी कर लिए।

दूसरी तहरीर इम्तियाज ने दी। उनके अनुसार 16 अगस्त की रात चोरों ने घर के पीछे दीवार तोड़कर अंदर घुसे और बक्से का ताला तोड़कर 2 लाख रुपये नगद, 2 जोड़ी चांदी की पायल, 2 जोड़ी हाथफूल, 3 जोड़ी कान की बाली, 1 सोने की टीकी, 3 सऊदी कंबल, 3 चांदी के सिक्के और 3 सूट कपड़े चोरी किए। कुल नुकसान करीब 3 लाख रुपये बताया।

इम्तियाज ने बताया कि चोरों ने उनके चाचा मोहम्मद मुहीद के घर में भी चोरी की। वहां से 12 हजार नगद, 3 जोड़ी चांदी की पायल, 2 जोड़ी चांदी की चोटी, 1 सोने का हार और 1 सोने का लॉकेट उड़ाया। नुकसान लगभग 6 लाख रुपये आंका गया है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष लल्ला गोस्वामी ने बताया कि तहरीर मिल गई है। चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Loading

Related posts