पश्चिम मध्य रेलवे के बीना स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन की कनेक्टिविटी के परिप्रेक्ष्य में बीना स्टेशन यार्ड रिमाडलिंग कार्य किये जाने के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन

गोरखपुर, 19 अगस्त, 2026ः रेल प्रशासन द्वारा यात्री सुविधा में उन्नयन एवं परिचालनिक सुगमता हेतु उत्तर मध्य रेलवे के
आगासोद स्टेशन से पश्चिम मध्य रेलवे के बीना स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन की कनेक्टिविटी के परिप्रेक्ष्य में बीना स्टेशन यार्ड
रिमाडलिंग कार्य किये जाने के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन एवं बीना स्टेशन पर कुछ गाड़ियों के ठहराव समय में कटौती
किया जायेगा।
मार्ग परिवर्तन-
– दादर से 09, 12 एवं 14 अक्टूबर,2026 को चलने वाली 01025 दादर-बलिया विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग
इटारसी-जबलपुर-कटनी-सतना-मानिकपुर के रास्ते चलाई जायेगी।
– बलिया से 09 एवं 11 अक्टूबर,2026 को चलने वाली 01026 बलिया-दादर विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग मानिकपुर-
सतना-कटनी-जबलपुर-इटारसी के रास्ते चलाई जायेगी।
– दादर से 10, 11 एवं 13 अक्टूबर,2026 को चलने वाली 01027 दादर-गोरखपुर विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग
इटारसी-जबलपुर-कटनी-सतना-मानिकपुर के रास्ते चलाई जायेगी।
– गोरखपुर से 10, 12 एवं 13 अक्टूबर,2026 को चलने वाली 01028 गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग
मानिकपुर-सतना-कटनी-जबलपुर-इटारसी के रास्ते चलाई जायेगी।
– अहमदाबाद से 20 सितम्बर से 14 अक्टूबर,2026 तक चलने वाली 19165 अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस परिवर्तित
मार्ग गुना-ग्वालियर-इटावा-गोविन्दपुरी के रास्ते चलाई जायेगी।
– दरभंगा से 19 सितम्बर से 14 अक्टूबर,2026 तक चलने वाली 19166 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग
गोविन्दपुरी-इटावा-ग्वालियर-गुना के रास्ते चलाई जायेगी।
– अहमदाबाद से 19 सितम्बर से 13 अक्टूबर,2026 तक चलने वाली 19167 अहमदाबाद-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस
परिवर्तित मार्ग गुना-ग्वालियर-इटावा-गोविन्दपुरी के रास्ते चलाई जायेगी।
– वाराणसी सिटी से 18 सितम्बर से 13 अक्टूबर,2026 तक चलने वाली 19168 वाराणसी सिटी-अहमदाबाद एक्सप्रेस
परिवर्तित मार्ग गोविन्दपुरी-इटावा-ग्वालियर-गुना के रास्ते चलाई जायेगी।
– अहमदाबाद से 18 सितम्बर से 09 अक्टूबर,2026 तक चलने वाली 09465 अहमदाबाद-दरभंगा विशेष गाड़ी
परिवर्तित मार्ग गुना-ग्वालियर-इटावा-गोविन्दपुरी के रास्ते चलाई जायेगी।
– दरभंगा से 21 सितम्बर से 12 अक्टूबर,2026 तक चलने वाली 09466 दरभंगा-अहमदाबाद विशेष गाड़ी परिवर्तित
मार्ग गोविन्दपुरी-इटावा-ग्वालियर-गुना के रास्ते चलाई जायेगी।

– गोरखपुर से 24 सितम्बर से 15 अक्टूबर,2026 तक चलने वाली 15045 गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग
गोविन्दपुरी-इटावा-ग्वालियर-गुना के रास्ते चलाई जायेगी।
– ओखा से 20 सितम्बर से 11 अक्टूबर,2026 तक चलने वाली 15046 ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गुना-
ग्वालियर-इटावा-गोविन्दपुरी के रास्ते चलाई जायेगी।
– सूरत से 18 सितम्बर से 09 अक्टूबर,2026 तक चलने वाली 19053 सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग
गुना-ग्वालियर-इटावा-गोविन्दपुरी के रास्ते चलाई जायेगी।
– मुजफ्फरपुर से 20 सितम्बर से 11 अक्टूबर,2026 तक चलने वाली 19054 मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस परिवर्तित
मार्ग गोविन्दपुरी-इटावा-ग्वालियर-गुना के रास्ते चलाई जायेगी।
– अहमदाबाद से 09 अक्टूबर,2026 को चलने वाली 15560 अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मक्सी जं0-
रूठिया-गुना-महादेव खेड़ी-मलखेड़ी के रास्ते चलाई जायेगी।
– अहमदाबाद से 11 अक्टूबर,2026 को चलने वाली 19421 अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मक्सी जं0-
रूठिया-गुना-महादेव खेड़ी-मलखेड़ी के रास्ते चलाई जायेगी।
– बांद्रा टर्मिनस से 12 अक्टूबर,2026 को चलने वाली 19091 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मक्सी
जं0-रूठिया-गुना-महादेव खेड़ी-मलखेड़ी के रास्ते चलाई जायेगी।
– अहमदाबाद से 09 से 15 अक्टूबर,2026 तक चलने वाली 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग
मक्सी जं0-रूठिया-गुना-महादेव खेड़ी-मलखेड़ी के रास्ते चलाई जायेगी।
– दरभंगा से 14 अक्टूबर,2026 को चलने वाली 15559 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मलखेड़ी-
महादेव खेड़ी-गुना-रूठिया-मक्सी जं0 के रास्ते चलाई जायेगी।
– पटना से 13 अक्टूबर,2026 को चलने वाली 19422 पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मलखेड़ीे-महादेव
खेड़ी-गुना-रूठिया-मक्सी जं0 के रास्ते चलाई जायेगी।
– गोरखपुर से 13 अक्टूबर,2026 को चलने वाली 19092 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मलखेड़ी-
महादेव खेड़ी-गुना-रूठिया-मक्सी जं0 के रास्ते चलाई जायेगी।
– गोरखपुर से 07 से 14 अक्टूबर,2026 तक चलने वाली 19490 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग
मलखेड़ी-महादेव खेड़ी-गुना-रूठिया-मक्सी जं0 के रास्ते चलाई जायेगी।
– लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 07 से 14 अक्टूबर,2024 तक चलने वाली 11071 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बलिया
एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कटनी-जबलपुर-इटारसी के रास्ते चलाई जायेगी।
– बलिया से 07 से 14 अक्टूबर,2024 तक चलने वाली 11072 बलिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित
मार्ग इटारसी-जबलपुर-कटनी के रास्ते चलाई जायेगी।
विशेष सूचना-
– 20 अगस्त,2026 से 01028 गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी परिवर्तित गाड़ी संख्या-11048 से चलाई जायेगी।
ठहराव समय में कटौती-
– गोरखपुर से 24 सितम्बर से 15 अक्टूबर,2026 तक चलने वाली 15029 गोरखपुर-पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस का
ठहराव बीना स्टेशन पर 10 मिनट के स्थान पर 02 मिनट दिया जायेगा।
– लखनऊ जं0 से 19 सितम्बर से 10 अक्टूबर,2026 तक चलने वाली 12593 लखनऊ जं0-भोपाल साप्ताहिक एक्सप्रेस
का ठहराव बीना स्टेशन पर 10 मिनट के स्थान पर 02 मिनट दिया जायेगा।
– गांधीनगर कैपिटल से 24 सितम्बर से 15 अक्टूबर,2026 तक चलने वाली 22586 गांधीनगर कैपिटल-बनारस
साप्ताहिक एक्सप्रेस का ठहराव बीना स्टेशन पर 10 मिनट के स्थान पर 02 मिनट दिया जायेगा।
– बनारस से 23 सितम्बर से 14 अक्टूबर,2026 तक चलने वाली 22585 बनारस-गांधीनगर कैपिटल साप्ताहिक
एक्सप्रेस का ठहराव बीना स्टेशन पर 05 मिनट के स्थान पर 02 मिनट दिया जायेगा।
– कामाख्या से 20 सितम्बर से 11 अक्टूबर,2026 तक चलने वाली 19306 कामाख्या-डा0 अम्बेडकर नगर साप्ताहिक
एक्सप्रेस का ठहराव बीना स्टेशन पर 05 मिनट के स्थान पर 02 मिनट दिया जायेगा।
– डा0 अम्बेडकर नगर से 24 सितम्बर से 15 अक्टूबर,2026 तक चलने वाली 19305 डा0 अम्बेडकर नगर-कामाख्या
साप्ताहिक एक्सप्रेस का ठहराव बीना स्टेशन पर 05 मिनट के स्थान पर 02 मिनट दिया जायेगा।

Loading

Related posts