गोरखपुर, 19 अगस्त, 2026ः अपर महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे श्री विनोद कुमार शुक्ल ने 19 अगस्त, 2026 को

सिगनल कारखाना, गोरखपुर छावनी का गहनता से निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्य सिगनल इंजीनियर श्री रौशन लाल
यादव, मुख्य कारखाना प्रबन्धक/सिगनल कारखाना श्री पवन कुमार, वरिष्ठ रेल अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान अपर महाप्रबन्धक श्री विनोद कुमार शुक्ल ने मॉडल रिले रूम के विभिन्न यूनिटों मेें सिगनलिंग रिले
से सम्बन्धित हो रहे कार्यों एवं प्रपत्रों का गहनता से अवलोकन किया तथा सम्बन्धित अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों को आवश्यक
दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सिगनलिंग रिले के विभिन्न चरणों के परीक्षण सम्बन्धित पूर्ण कार्यवाही करना आवश्यक है
ताकि विफलताओं को शून्य किया जा सके। इसके पश्चात श्री शुक्ल ने जनरल शॉप में 143 मिमी. इलेक्ट्रिक प्वाइंट मशीन
(ई.पी.एम.) तथा उसके कार्यप्रणाली का अवलोकन किया।
इस दौरान अपर महाप्रबन्धक श्री विनोद कुमार शुक्ल ने सिगनल कारखाना परिसर में पौधारोपण किया।
विदित है कि सिगनल कारखाना में सिगनलिंग रिले, इलेक्ट्रिक प्वाइंट मशीन (ई.पी.एम.), आपरेटस केस एवं इलेक्ट्रिक लिफ्टिंग
बैरियर (ई.एल.बी.) का उत्पादन बहुतायत में किया जाता है। रेल संचलन में सिगनलिंग रिले, इलेक्ट्रिक प्वाइंट मशीन एवं
आपरेटस केस अति महत्वपूर्ण संरक्षा उपकरण हैं, जिसे सिगनल कारखाना द्वारा इस रेलवे के अतिरिक्त पूर्व रेलवे, पश्चिम रेलवे,
उत्तर रेलवे, दक्षिण रेलवे, मध्य रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे, पूर्व मध्य रेलवे, पश्चिम मध्य रेलवे, दक्षिण मध्य रेलवे, दक्षिण पूर्व रेलवे,
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, दक्षिण पश्चिम रेलवे, उत्तर पश्चिम रेलवे, पूर्व तटीय रेलवे इत्यादि को आपूर्ति की जा रही है।

Loading

Related posts