नवाबगंज, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश निदेशालय अंतर्गत चयनित 50 कैडेट्स रामदुलारी बच्चूलाल जायसवाल पीजी कॉलेज नवाबगंज अटरामपुर प्रयागराज में प्रयागराज ग्रुप अन्तर्गत 16 यूपी बटालियन एनसीसी प्रयागराज द्वारा आयोजित सी.ए.टी.सी.- 69 में विशेष प्रशिक्षण प्रयागराज ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर यू एस कांदिल के मार्गदर्शन में ले रहे हैं जिसमें कैडेटों को ग्रुप कमांडर द्वारा बताया गया कि एसएसबी इंटरव्यू चयन प्रक्रिया पाँच दिन तक चलने वाली एक प्रक्रिया है, जिसमें उम्मीदवारों के व्यक्तित्व, मानसिक योग्यता और शारीरिक क्षमता का परीक्षण किया जाता है। इस प्रक्रिया में मुख्य रूप से चार चरण होते हैं: स्क्रीनिंग टेस्ट (पहला दिन), मनोवैज्ञानिक परीक्षण (दूसरा दिन), समूह परीक्षण (तीसरा और चौथा दिन), और व्यक्तिगत साक्षात्कार और सम्मेलन (चौथा और पाँचवां दिन)। जो उम्मीदवार इस प्रक्रिया के सभी चरणों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, उन्हें अंतिम चयन के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है। वहीं कैंप की शुरुआत करते हुए कैंप कर रहे कैडेटों को संबोधित करते हुए कैंप कमांडेंट कर्नल निशांत बरियार ने कैंप की गतिविधियों एवं नियमों से अवगत कराया। बताते चलें कि इस कैंप बेस्ट कैडेट्स का भी चयन किया जा रहा है जिसके लिए कैडेटों को ड्रिल, फायरिंग, लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार की प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा। सीएटीसी कैंप कर रहे कैडेटों को ड्रिल, फील्ड क्राफ्ट एवं बैटल क्राफ्ट आदि गतिविधियों से अवगत कराया गया।
इस दौरान लेफ्टीनेंट अभिताभ साद, लेफ्टीनेंट धीरेन्द्र कुमार, सूबेदार मेजर सीताराम, ट्रेनिंग जेसीओ सूबेदार गुरबचन, जीसीआई रंजन सिंह, जीसीआई मंजू सिंह,थर्ड अफसर शीला, सहित समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे। कैडेटों से कैंप की गतिविधियों की बातचीत के दौरान कैडेट अनुष्का गिरि, कैडेट प्रतिज्ञा, कैडेट आंचल, अंशिका, अर्पिता, कूष्मांडवी, तान्या, सुहानी, पिया, सीएचएम अनुष्का पाण्डेय, सीएचएम खुशबू यादव, बॉयज कैडेट बीएचएम ज्ञान सिंह आदि ने कैंप में चल रही गतिविधियों में प्रशिक्षण प्राप्त करना सुखद अनुभूति बताया।
![]()
