नवागत सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव वरुण कुमार ने सम्हाला चार्ज

सोरांव। देश विदेश में प्रयागराज पुलिस का गौरव बढ़ाने वाले प्रयागराज के माफिया अतीक अहमद के सम्राज्य को उखाड़ फेंकने में अहम भूमिका निभाने वाले तेज तर्रार ईमानदार पुलिस अधिकारी एसीपी वरुण कुमार ने सोरांव सर्किल का चार्ज सम्हाल लिया गौरतलब है कि एसीपी वरुण कुमार ने नागपुर में आयोजित आल इंडिया पुलिस गेम्स 2024 में रजत पदक जीतकर पूरे देश उत्तर प्रदेश पुलिस का गौरव बढ़ाया और अमेरिका में आयोजित वर्ड पुलिस फायर गेम्स 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतियोगिता के रनिंग और शूटिंग इवेंट में सिल्वर मेडल जीत कर पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन किया और उनकी इस उपलब्धि से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश पुलिस को पहचान मिली। एसीपी करछना रहते हुए भी इन्होंने अपराधियों पर नकेल लगाई और कई बड़े मामलों का खुलासा किया। अपराधियों के लिए जहां ये एक सख्त अधिकारी हैं वहीं फरियादियों के लिए बहुत ही सरल पत्रकारों से बात करते हुए एसीपी वरुण कुमार ने कहा कि सरकार की मंशानुसार सभी पीड़ितों को समय से न्याय तथा अपराधियों को सजा दिलाना ही मेरी प्राथमिकता होगी अपराधी कोई भी हो बचने नहीं पाएगा तथा किसी भी निर्दोष व्यक्ति को सजा नहीं मिलेगी

Loading

Related posts