बासुकीनाथ-पटना-जसीडीह श्रावणी मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी का विस्तार गोरखपुर तक

गोरखपुर, 17 अगस्त, 2026ः रेल प्रशासन द्वारा श्रावणी मेला के अवसर पर यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करने हेतु 03565/03566 बासुकीनाथ-पटना-जसीडीह श्रावणी मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी का विस्तार गोरखपुर तक/से होने के फलस्वरूप 03565/03566 बासुकीनाथ-गोरखपुर-जसीडीह श्रावणी मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचलन बासुकीनाथ से 18 एवं 25 अगस्त, 2026 दिन मंगलवार को तथा गोरखपुर से 19 एवं 26 अगस्त, 2026 दिन बुधवार को 02 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।

03565 बासुकीनाथ-गोरखपुर श्रावणी मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 एवं 25 अगस्त, 2026 दिन मंगलवार को बासुकीनाथ से 10.30 बजे प्रस्थान कर घोरमारा से 10.55 बजे, मोहनपुर से 11.11 बजे, देवघर से 11.30 बजे, सिमुलतला से 12.37 बजे, झाझा से 13.55 बजे, जमुई से 14.15 बजे, किऊल से 14.45 बजे, लक्खीसराय से 14.55 बजे, अशोकधाम से 15.01 बजे, मनकठा से 15.08 बजे, डुमरी हाल्ट से 15.17 बजे, बड़हिया से 15.37 बजे, हाथीदा जं. से 15.57 बजे, मोकामा से 16.17 बजे, बाढ़ से 16.47 बजे, अथमलगोला से 16.57 बजे, बख्तियारपुर जं. से 17.12 बजे, खुसरुपुर से 17.30 बजे, फतुहा जं. से 18.45 बजे, पटना साहिब से 19.02 बजे, राजेन्द्र नगर टर्मिनल से 19.15 बजे, पटना से 20.10 बजे, पाटलिपुत्र से 20.40 बजे, परमानन्दपुर से 21.12 बजे, दिघवारा से 21.29 बजे, बड़ागोपाल से 21.41 बजे, छपरा से 23.30 बजे, दूसरे दिन सीवान से 00.35 बजे, देवरिया सदर से 01.42 बजे, गौरी बाजार से 01.55 बजे तथा चौरी चौरा से 02.12 बजे छूटकर गोरखपुर 03.30 बजे पहुँचेगी।

वापसी यात्रा में, 03566 गोरखपुर-जसीडीह श्रावणी मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी 19 एवं 26 अगस्त, 2026 दिन बुधवार को गोरखपुर से 06.10 बजे प्रस्थान कर चौरी चौरा से 06.54 बजे, गौरी बाजार से 07.11 बजे, देवरिया सदर से 07.30 बजे, सीवान से 08.35 बजे, छपरा से 09.45 बजे, बड़ागोपाल से 10.14 बजे, दिघवारा से 10.26 बजे, परमानन्दपुर से 10.44 बजे, पाटलिपुत्र से 11.50 बजे, पटना से 12.25 बजे, राजेन्द्र नगर टर्मिनल से 12.37 बजे, पटना साहिब से 12.50 बजे, फतुहा जं. से 13.07 बजे, खुसरुपुर से 13.19 बजे, बख्तियारपुर जं. से 13.36 बजे, अथमलगोला से 13.48 बजे, बाढ़ से 14.00 बजे, मोकामा से 14.27 बजे, हाथीदा जं. से 14.37 बजे, बड़हिया से 14.52 बजे, डुमरी हाल्ट से 15.02 बजे, मनकठा से 15.12 बजे, अशोकधाम से 15.20 बजे, लक्खीसराय से 15.27 बजे, किऊल से 15.35 बजे, जमुई से 16.07 बजे, झाझा से 17.55 बजे तथा सिमुलतला से 18.13 बजे छूटकर जसीडीह से 18.45 बजे पहुँचेगी।

इस गाड़ी में सामान्य द्वितीय/शयनयान श्रेणी के 20 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 22 अनारक्षित श्रेणी के कोच लगाये जायेंगे।

Loading

Related posts