गोरखपुर, 17 अगस्त, 2026ः रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्यालय, गोरखपुर पर पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों के पेंशन सम्बन्धित परिवादों के त्वरित निस्तारण हेतु 15 दिसम्बर, 2026 को 10.30 बजे रेलवे अधिकारी क्लब, गोरखपुर में पेंशन अदालत का आयोजन किया जायेगा। सभी पेंशनर/पारिवारिक पेंशनर अपना प्रतिवेदन सभी संलग्कों सहित तीन प्रतियों में, जिस कार्यालय से समापक भुगतान प्राप्त किये थे, उस कार्यालय में पेंशन सम्बन्धी परिवादों के निस्तारण हेतु 31 अक्टूबर, 2026 तक पूर्ण विवरण के साथ जमा कर दें। इसके बाद प्राप्त आवेदनों/प्रतिवेदनों पर विचार नहीं किया जायेगा।
पेंशनर/पारिवारिक पेंशनर आवेदन पत्र में आवेदक/आवेदिका का नाम, कर्मचारी से सम्बन्ध, भूतपूर्व कर्मचारी का नाम, पदनाम, कार्यस्थल एवं सेवानिवृत्ति/मृत्यु तिथि, बैंक विवरण (खाता संख्या/आई.एफ.एस.सी. कोड व बैंक का नाम), मोबाइल संख्या, ई-मेल आई.डी., पेंशन सम्बन्धी दावा, पत्र व्यवहार का पता (पिन कोड सहित) तथा पी.पी.ओ. एवं आधार कार्ड की छायाप्रति इत्यादि का पूर्ण विवरण दें।
उपरोक्त सम्बन्धी विस्तृत अधिसूचना एवं आवेदन का प्रोफार्मा पूर्वोत्तर रेलवे की वेबसाइट www.ner.indianrailways.gov.in पर उपलब्ध है।
August 18, 2026
sangamshapath Comments Off on आसनसोल-गोरखपुर-आसनसोल श्रावणी मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचलन आसनसोल से 18 एवं 25 अगस्त, 2026 दिन मंगलवार को
गोरखपुर, 17 अगस्त, 2026ः रेल प्रशासन द्वारा श्रावणी मेला के अवसर पर यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा...