गोंडा-तुलसीपुर-गोंडा अनारक्षित अनारक्षित मेला विशेष गाड़ी का संचलन गोंडा से 11 से 25 अक्टूबर, 2026 तक

गोरखपुर, 06 अक्टूबर, 2026ः रेल प्रशासन द्वारा नवरात्रि के अवसर पर रेल यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा हेतु 05078/05077 गोंडा-तुलसीपुर-गोंडा अनारक्षित अनारक्षित मेला विशेष गाड़ी का संचलन गोंडा से 11 से 25 अक्टूबर, 2026 तक तथा तुलसीपुर से 12 से 26 अक्टूबर, 2026 तक प्रतिदिन 15 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।

फलस्वरूप 05078 गोंडा-तुलसीपुर अनारक्षित मेला विशेष गाड़ी 11 से 25 अक्टूबर, 2026 तक प्रतिदिन गोंडा से 23.30 बजे प्रस्थान कर सुभागपुर से 23.52 बजे, दूसरे दिन इंटियाथोक से 00.11 बजे, भवानीपुर कलाँ से 00.26 बजे, बलरामपुर से 00.37 बजे, झारखण्डी से 00.44 बजे, गैंजहवा से 00.58 बजे, कौवापुर से 01.27 बजे तथा लक्ष्मनपुर से 01.38 बजे छूटकर तुलसीपुर 01.55 बजे पहुँचेगी। वापसी यात्रा में, 05077 तुलसीपुर-गोंडा अनारक्षित मेला विशेष गाड़ी 12 से 26 अक्टूबर, 2026 तक प्रतिदिन तुलसीपुर से 03.10 बजे प्रस्थान कर लक्ष्मनपुर से 03.20 बजे, कौवापुर से 03.30 बजे, गैंजहवा से 03.41 बजे, झारखण्डी से 03.50 बजे, बलरामपुर से 03.58 बजे, भवानीपुर कलाँ से 04.08 बजे, इंटियाथोक से 04.21 बजे तथा सुभागपुर से 04.40 बजे छूटकर गोंडा से 05.00 बजे पहुँचेगी। इस गाड़ी में डेमू रेक के 08 अनारक्षित कोच लगाये जायेंगे।

Loading

Related posts