दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

कानपुर। दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्राचार्या प्रो. वंदना निगम, निदेशक प्रो. अर्चना वर्मा व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। छात्राओं ने शास्त्रीय व सुगम संगीत, लोकगीत, गायन और नृत्य की प्रस्तुतियां देकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायक प्रो. रचना प्रकाश व प्रो. विजय तिवारी ने प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया। प्रथम स्थान पाने वालों में सूफी गायन में स्मृति पांडे, लोकगीत में अभिव्यंजना, फिल्मी गायन में परी, शास्त्रीय गायन में वैष्णवी, तबला एकल में प्रिया गोस्वामी, शास्त्रीय नृत्य में आस्था, उपशास्त्रीय नृत्य में अनुराधा और फिल्मी नृत्य में चेतन्या रहीं। समूह व युगल वर्गों में भी छात्राओं ने प्रथम स्थान हासिल किया। संचालन अर्पिता व आर्या ने किया। संयोजिका प्रो. रुचिमिता पांडे ने आभार जताया।

Loading

Related posts