अयोध्या कैंट-उधना साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 08 अतिरिक्त फेरों के लिए किया गया

गोरखपुर, 06 अक्टूबर, 2026ः रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी त्योहारों पर यात्री जनता की सुविधा हेतु 09097/09098 उधना-अयोध्या कैंट-उधना साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 08 अतिरिक्त फेरों के लिए किया गया है। फलस्वरूप 09097 उधना-अयोध्या कैंट साप्ताहिक त्योहार विशेष गाड़ी उधना से 06 अक्टूबर से 24 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को तथा 09098 अयोध्या कैंट-उधना साप्ताहिक त्योहार विशेष गाड़ी अयोध्या कैंट से 07 अक्टूबर से 25 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक बुधवार को निम्नवत किया जायेगा।
09097 उधना-अयोध्या कैंट साप्ताहिक त्योहार विशेष गाड़ी 06 अक्टूबर से 24 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को उधना से 06.55 बजे प्रस्थान कर भरूच से 07.37 बजे, वड़ोदरा से 09.00 बजे, गोधरा से 10.47 बजे, रतलाम से 14.15 बजे, नागदा से 15.05 बजे, भवानी मंडी से 16.25 बजे, रामगंज मंडी से 16.47 बजे, कोटा से 18.20 बजे, सवाई माधोपुर से 19.35 बजे, गंगापुर सिटी से 20.25 बजे, बयाना से 22.10 बजे, दूसरे दिन ईदगाह आगरा से 00.25 बजे, टूण्डला से 01.35 बजे, कानपुर सेंट्रल से 07.05 बजे, ऐशबाग से 09.18 बजे तथा बाराबंकी से 10.07 बजे छूटकर अयोध्या कैंट 11.30 बजे पहुँचेगी। वापसी में, 09098 अयोध्या कैंट-उधना साप्ताहिक त्योहार विशेष गाड़ी 07 अक्टूबर से 25 नवम्बर, 2026 तक प्रत्येक बुधवार को अयोध्या कैंट से 13.30 बजे प्रस्थान कर बाराबंकी से 15.22 बजे, ऐशबाग से 16.30 बजे, कानपुर सेंट्रल से 18.40 बजे, टूण्डला से 21.35 बजे, ईदगाह आगरा से 22.35 बजे, दूसरे दिन बयाना से 01.55 बजे, गंगापुर सिटी से 02.50 बजे, सवाई माधोपुर से 03.42 बजे, कोटा से 05.50 बजे, रामगंज मंडी से 06.45 बजे, भवानी मंडी से 07.10 बजे, नागदा से 10.07 बजे, रतलाम से 10.40 बजे, गोधरा से 13.24 बजे, वड़ोदरा से 14.55 बजे तथा भरूच से 15.58 बजे छूटकर उधना 17.30 बजे पहुँचेगी। इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 05, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 14 तथा एल.एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 24 कोच लगाये जायेंगे।

Loading

Related posts