आसनसोल-गोरखपुर-आसनसोल श्रावणी मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचलन आसनसोल से 18 एवं 25 अगस्त, 2026 दिन मंगलवार को

गोरखपुर, 17 अगस्त, 2026ः रेल प्रशासन द्वारा श्रावणी मेला के अवसर पर यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करने हेतु 03571/03572 आसनसोल-गोरखपुर-आसनसोल श्रावणी मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचलन आसनसोल से 18 एवं 25 अगस्त, 2026 दिन मंगलवार को तथा गोरखपुर से 19 एवं 26 अगस्त, 2026 दिन बुधवार को 02 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।

03571 आसनसोल-गोरखपुर श्रावणी मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी 18 एवं 25 अगस्त, 2026 दिन मंगलवार को आसनसोल से 11.30 बजे प्रस्थान कर चित्तरंजन से 11.54 बजे, मधुपुर से 12.32 बजे, जसीडीह से 13.00 बजे, झाझा से 14.45 बजे, जमुई से 15.15 बजे, किऊल से 15.38 बजे, लक्खीसराय से 15.43 बजे, अशोकधाम से 15.49 बजे, मनकठा से 15.55 बजे, डुमरी हाल्ट से 16.01 बजे, बड़हिया से 16.08 बजे, बरौनी से 17.40 बजे, बछवारा से 18.02 बजे, शाहपुर पटोरी से 18.42 बजे, हाजीपुर से 19.42 बजे, सोनपुर से 19.55 बजे, दिघवारा से 20.30 बजे, छपरा से 21.50 बजे, सीवान से 23.00 बजे तथा दूसरे दिन देवरिया सदर से 00.10 बजे छूटकर गोरखपुर 01.30 बजे पहुँचेगी।

वापसी यात्रा में, 03572 गोरखपुर-आसनसोल श्रावणी मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी 19 एवं 26 अगस्त, 2026 दिन बुधवार को गोरखपुर से 05.15 बजे प्रस्थान कर देवरिया सदर से 06.30 बजे, सीवान से 07.35 बजे, छपरा से 08.45 बजे, दिघवारा से 09.22 बजे, सोनपुर से 09.55 बजे, हाजीपुर से 10.10 बजे, शाहपुर पटोरी से 11.05 बजे, बछवारा से 12.40 बजे, बरौनी से 13.45 बजे, बड़हिया से 14.10 बजे, डुमरी हाल्ट से 14.16 बजे, मनकठा से 14.23 बजे, अशोकधाम से 14.28 बजे, लक्खीसराय से 14.34 बजे, किऊल से 14.40 बजे, जमुई से 15.20 बजे, झाझा से 16.50 बजे, जसीडीह से 17.32 बजे, मधुपुर से 17.56 बजे तथा चित्तरंजन से 18.42 बजे छूटकर आसनसोल 21.00 बजे पहुँचेगी।

इस गाड़ी में सामान्य द्वितीय/शयनयान श्रेणी के 20 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 22 अनारक्षित श्रेणी के कोच लगाये जायेंगे।

Loading

Related posts