शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने की बैठक,सात अगस्त को लखनऊ में धरना

सीतापुर। शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार त्रिपाठी के आह्वान पर सोमवार को हिन्दू कन्या पाठशाला में संघ द्वारा बैठक की गई बैठक में 7 अगस्त को लखनऊ के विद्या भवन में होने वाले धरने को सफल बनाने की रणनीति बनी। महासंघ प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कैशलेस चिकित्सा सुविधा और 300 दिन अर्जित अवकाश नगदीकरण की मांग उठाई जाएगी।
इसके अलावा DIOS कार्यालय में लंबित ACP, एरियर और आउटसोर्स कर्मियों का जून का वेतन जारी करने की मांग भी की गई। संघ द्वारा यह भी बताया गया कि मांगें न मानी गईं तो संघ आंदोलन भी किया जा सकता है
बैठक में आलोक शर्मा, ज्ञानेंद्र मिश्रा, अनिल रस्तोगी समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Loading

Related posts