बारिश बनी इम्तिहान, अखिलेश यादव के इंतजार में डटा रहा जनसैलाब

जीआईसी मैदान में तेज बारिश के बीच भी नहीं टूटा सपाइयों का उत्साह, छाते और बैनर बने सहारा

रायबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के रायबरेली आगमन को लेकर गुरुवार को शहर के जीआईसी मैदान में सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा के रायबरेली पहुंचने और उनके कार्यक्रम को लेकर सुबह से ही कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचकर अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और जीआईसी मैदान में तेज बारिश शुरू हो गई। देखते ही देखते मैदान में मौजूद लोग बारिश में भीगने लगे।बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं के कदम नहीं डगमगाए। कई लोग छाते के सहारे मैदान में डटे रहे, तो कुछ कार्यकर्ता सपा के होर्डिंग और बैनर को ही सिर पर रखकर बारिश से बचने की कोशिश करते नजर आए। तेज बारिश के बीच भी बड़ी संख्या में समर्थक अपनी जगह पर खड़े रहे और अखिलेश यादव के आगमन का इंतजार करते रहे।जैसे-जैसे बारिश तेज होती गई,

मैदान में मौजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह भी देखने लायक रहा। बारिश में पूरी तरह भीगने के बावजूद समर्थक कार्यक्रम स्थल से हटने को तैयार नहीं दिखे। कार्यकर्ताओं में अपने नेता के स्वागत और उनके संबोधन को लेकर जबरदस्त उत्साह नजर आया।जीआईसी मैदान का नजारा उस समय और खास हो गया, जब बारिश के बीच सपा कार्यकर्ता पार्टी के झंडे और बैनर लेकर मैदान में डटे रहे। कई कार्यकर्ताओं ने जोश में कहा कि “न आंधी की परवाह है, न तूफान की—समाजवादी पार्टी भाजपा सरकार से मुकाबला करेगी।”बारिश के बीच कार्यकर्ताओं का यह उत्साह पूरे कार्यक्रम स्थल पर चर्चा का विषय बना रहा। कार्यकर्ताओं का कहना था कि मौसम चाहे कितना भी खराब हो, लेकिन अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए उनका उत्साह कम नहीं होने वाला।अखिलेश यादव के रायबरेली आगमन को लेकर जीआईसी मैदान में जुटी भीड़ और बारिश के बीच कार्यकर्ताओं के डटे रहने से कार्यक्रम स्थल का माहौल पूरी तरह राजनीतिक रंग में नजर आया।

Loading

Related posts