समय-समय पर पौधारोपण, स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण, अपशिष्ट प्रबन्धन तथा अन्य पर्यावरणीय गतिविधियों का निरन्तर
आयोजन करता है। इसी क्रम में, महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त/रेलवे सुरक्षा बल श्री सत्य प्रकाश ने 27 जुलाई,
2026 को रेलवे सुरक्षा बल प्रशिक्षण केन्द्र, गोरखपुर परिसर में बृहद पौधारोपण किया। इस अवसर पर रेलवे सुरक्षा बल
प्रशिक्षण केन्द्र के उप प्रधानाचार्य एवं सहायक सुरक्षा आयुक्त/गोरखपुर क्षेत्र श्री धर्मेन्द्र कुमार राना, रेलवे सुरक्षा बल के वरिष्ठ
अधिकारी, निरीक्षक तथा जवान उपस्थित थे।
पौधारोपण कार्यक्रम में आम, अमरूद, नींबू, लीची, आंवला तथा अन्य विभिन्न प्रकार के 100 से अधिक पौधे लगाये
गये। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि तथा प्रकृति के प्रति सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना
को सुदृढ़ करना है। यह पौधारोपण कार्यक्रम पूर्वोत्तर रेलवे की पर्यावरण संरक्षण के प्रति सतत प्रयास की एक महत्वपूर्ण कड़ी है,
जो हरित एवं स्वच्छ रेलवे परिसर के निर्माण के साथ-साथ समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण
भूमिका निभायेगा।
![]()
