![]()
वाद निस्तारण हेतु 12 सितम्बर 2026 को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
सीतापुर /उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश के अनुपालन में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीतापुर आशीष जैन’’ के आदेशानुसार आलोक यादव, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीतापुर द्वारा यह जानकारी दी गयी कि, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, की अध्यक्षता में दिनांकः 12 सितम्बर, 2026 दिन शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, जनपद न्यायालय प्रांगण सीतापुर में तथा जनपद के समस्त वाह्रय न्यायालय व समस्त तहसील स्तर पर किया जा रहा है। जिसमें वादकारी तथा अधिवक्तागण निस्तारण योग्य वादों का निस्तारण करा सकेगें। आलोक यादव, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बताया गया कि ’’इस राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक, शमनीय वाद, धारा-138, पराक्रम्य लिखित अधिनियम, बैंक वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, पारिवारिक विवाद, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण वाद, विद्युत एवं जल बिल विवाद, राजस्व सम्बन्धी वाद, अन्य सिविल वाद (किराया सुखाधिकार व्ययादेश, विशिष्ट अनुतोष वाद), बैंक के प्रीलिटिगेशन वाद तथा अन्य सम्यक विवादों को सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराया जा सकता है। समस्त विद्वान अधिवक्तागण एवं वादकारीगण अपने-अपने मामलों को सम्बन्धित न्यायालय में प्रार्थना पत्र के माध्यम से लगवाकर आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण करवाकर लाभ उठा सकते है।
