गांव के उत्तर नहर किनारे मिला शव
ग्रामीणों के अनुसार मृतका की पहचान लक्ष्मी पत्नी स्व. रामचंद्र, उम्र करीब 65 वर्ष निवासी ग्राम चौहानपुरवा मजरा शिवरा के रूप में हुई है। सोमवार सुबह कुछ ग्रामीण जब गांव के उत्तर नहर के किनारे गए तो उन्होंने शहतूत के पेड़ से एक महिला को अपनी ही साड़ी के फंदे से लटका देखा। देखते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना रामपुर कलां पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
परिवार में 3 बेटे, दो की शादी हो चुकी
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मृतका लक्ष्मी के तीन बेटे हैं। जिसमें से दो बेटों की शादी हो चुकी है जबकि एक बेटे की शादी अभी नहीं हुई है। महिला ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया, इसका अभी तक पता नहीं चल सका है।
पुलिस कर रही जांच
थानाध्यक्ष लल्ला गोस्वामी का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
![]()
