![]()
मुख्य न्यायमूर्ति महोदय के द्वारा उच्च न्यायालय इलाहाबाद में कार्यरत 29 संविदा सफाई कर्मचारियों को ई-श्रम कार्ड का किया गया वितरण
“महात्मा गांधी जयंती” के शुभ अवसर पर माननीय उच्च न्यायालय में माननीय मुख्य न्यायमूर्ति, उच्च न्यायालय इलाहाबाद श्री अरुण भंसाली जी, माननीय न्यायमूर्ति श्री मनोज गुप्ता जी एवं माननीय न्यायमूर्ति श्री एम.सी. त्रिपाठी जी के द्वारा इलाहाबाद उच्च न्यायालय में कार्यरत 29 संविदा सफाई कर्मियों को श्रम विभाग के द्वारा बनाये गये ई-श्रम कार्ड को वितरित किया गया।
