![]()
करंट लगने से 60 वर्षीय महिला की मौत,परिजनों में कोहराम
लालापुर, प्रयागराज। थाना क्षेत्र के बेलामुंडी गांव में करंट लगने से 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार लालापुर थाना क्षेत्र के बेलामुंडी निवासी सुंदरी देवी पत्नी स्व. मलखान उम्र लगभग 60 वर्ष सुबह अपने पशु शाला की साफ सफाई करने गई थी, जहां ट्रांसफार्मर की केबिल टूटकर अर्थिंग को टच कर रही थी और उसी समय सुंदरी देवी करंट की चपेट में आ गई……अगल बगल मौजूद पड़ोसियों ने आनन फानन में सुंदरी देवी को एक निजी नर्सिंग होम में ले गए, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। बता दें कि सुंदरी देवी के पति की मौत पहले हो चुकी है और घर मे चार लड़का और चार लड़कियां हैं, जिनमें से एक लड़का और एक लड़की अविवाहित है। सुंदरी देवी के मौत से परिवारजनों का रोरोकर बुरा हाल है।सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर परिजनों के हवाले कर दिया और पोस्टमार्टम नहीं किया गया है।
