बहादुरपुर। दशहरा एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर बहादुरपुर ब्लाक परिसर में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र नीरज सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण कर शस्त्र पूजन किया और ब्लाक परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया और जीएसटी रिफार्म से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी कार्यक्रम का संचालन करते हुए विधायक फूलपुर दीपक पटेल ने कहा है राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों पर चलना ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान ने की
इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक फूलपुर दीपक पटेल गंगपार जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान, बहादुरपुर ब्लाक प्रमुख अरुणेंद्र सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा अरुण मिश्रा उर्फ पिंटू नेता, मण्डल अध्यक्ष बहादुपुर रणविजय सरोज, मण्डल अध्यक्ष दुर्वाषधाम अतुल पाण्डेय मण्डल अध्यक्ष सहसों पुष्कर पटेल, भूपेन्द्र पांडेय,मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।