प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज में शनिवार को जल पुनर्भरण संरचना विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी सह व्याख्यान का आयोजन समाज विज्ञान विद्याशाखा द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रोफेसर ए आर सिद्दीकी, पूर्व विभागाध्यक्ष, भूगोल, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज ने जल पुनर्भरण संरचना पर एक सैद्धांतिक ही नहीं अपितु एक व्यावहारिक एवं उपयोगी व्याख्यान दिया, जिसमें उन्होंने कौशांबी, प्रयागराज शहर के समस्त वार्ड, कॉलोनी, तहसील, ब्लाक व गांव स्तर के पदानुक्रमिक क्रम में कृत्रिम पुनर्भरण संरचना के निर्माण उसकी उपयोगिता पर बल दिया। भविष्य में होने…
![]()
