दिनांक 25.08.2025 को रेलवे सुरक्ष बल/कानपुर के उप निरीक्षक नितिन को प्रयागराज स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 7-8 पर लगभग 12 वर्षीय एक संदिग्ध नाबालिग मिला । पूछताछ करने पर बालक ने अपना नाम जीशान सिद्दीकी पुत्र तस्लीम, निवासी चौफटका, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश बताया। बालक ने बताया कि वह घर से गुस्से में भागकर स्टेशन पर आ गया है ।
उप निरीक्षक नितिन द्वारा बालक को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट प्रयागराज लाया गया । उक्त बालक को सुरक्षित परिजनों के पास पहुँचने के लिए अग्रिम कार्यवाई करते हुये रेलवे सुरक्षा बल/कानपुर ने औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत उक्त बालक को चाइल्ड लाइन, प्रयागराज के सुपुर्द किया गया।
![]()
