81 एससीईआरटी एवं डायट के प्रवक्ताओं को किया जा रहा प्रशिक्षित

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद एनसीआरटी नई दिल्ली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के संदर्भ में क्षमता संवर्धन कार्यक्रम के कार्यशाला के अंतर्गत भारत के 10 राज्यों लद्दाख, जम्मू कश्मीर पंजाब, चंडीगढ़ ,नई दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, ,हिमाचल प्रदेश ,उत्तराखंड के 81 एससीईआरटी एवं डायट के प्रवक्ताओं को किया जा रहा प्रशिक्षित। इस पंचदिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में की अंतर्गत द्वितीय दिवस का प्रथम सत्र सेंटर आफ एक्सीलेंस पर चर्चा पर चर्चा हुआ इस सत्र का प्रस्तुतीकरण एनसीईआरटी शिक्षा शास्त्र विभाग की हेड एवं डीन प्रो.शरद सिन्हा ने किया जिन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संदर्भ में गुणात्मक शिक्षा संवर्धन हेतु जनपद को कैसे एक्सीलेंस बनाया जाए इसके लिए उन्होंने बताया की शिक्षण व्यवस्था में नवाचार ,सृजनात्मक, क्रिटिकल थिंकिंग, गुणात्मक शिक्षन को आत्मसात किया जाना चाहिए। परंपरागत से नवाचार की ओर बढ़ना चाहिए। प्रश्न करने हेतु बच्चों को बाध्य करना चाहिए ।वास्तविक सूचना को सुनना चाहिए। अधिक से अधिक सोचना चाहिए ।गतिविधि आधारित शिक्षा पर बल देना चाहिए। क्रियात्मक शोध में बदलाव करना चाहिए ।शिक्षण में वास्तविक नवाचार ,प्रौद्योगिकी एकीकरण, सामुदायिक सहभागिता अनुसंधान एवं प्रोफेशनल स्किल डेवलपमेंट पर ध्यान देना चाहिए ।ज्यादा से ज्यादा अपनी स्थानीय भाषा में ही सामग्री का निर्माण करना होगा ।राज्यों एवं जनपदों को आवश्यकता अनुसार पाठ्यवस्तु का सृजन करना चाहिए। बेस्ट प्रैक्टिसेज का आपस में शेयरिंग होना चाहिए ।समय प्रबंधन तथा उल्लास कार्यक्रम पर बल देना चाहिए। मूल्यांकन से पहले तैयारी करने के लिए बच्चों या संस्था को समय देना जरूरी है साथ ही साथ अच्छे काम का प्रचार करना चाहिए।द्वितीय सत्र स्कूल के अध्यापकों एवं प्रधानाध्यापकों के CPD प्रोग्राम के तहत 50 घंटे की प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी दी गई और इसमें बताया गया कि हर वर्ष इस ट्रेनिंग कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम का आयोजन प्रत्येक डायट को करना चाहिए ताकि सभी शिक्षक अच्छे से प्रशिक्षित हो सके साथ ही साथ परख सर्वेक्षण 2024 के परिणाम के आधार परअध्यापकों के शिक्षण कौशल कैसे विकसित किया जाए इस पर चर्चा करते हुए बताया गया कि हमें शिक्षकों को तीन कैटेगरी में प्रवीण शिक्षक ,उन्नत शिक्षक एवं कुशल शिक्षक में बांट कर प्रशिक्षित करना चाहिए और इसी के अनुसार 50 घंटे का ट्रेनिंग की समय सारणी तैयार करनी चाहिए ।आज के प्रशिक्षण में बताया गया की शिक्षा का हृदय शिक्षक होता है जब एक कुशल शिक्षक अच्छे से प्रशिक्षित होता है तभी वह विषय वस्तु को व्यवस्थित ढंग से बच्चों को डिलीवर कर सकता है। इसलिए ग्रास रूट से ही हमें गुणात्मक शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए। इस सत्र के प्रस्तुत कर्ता कार्यक्रम के संयोजक डॉ.रजत पाटीदार थे इन्होंने बड़े सजकता से इस सत्र का संचालन किया। तृतीय सत्र क्रिमिनल लॉ से संबंधित था और इसकी प्रस्तुत करता थी प्रो गौरी श्रीवास्तव इन्होंने वर्तमान समय में बाल अपराध को कम करने तथा बच्चों को जागरूक करने हेतु भारतीय न्याय संगीता को व्यवस्थित ढंग से समझाया और कहा कि इस इस नियम से संबंधित जानकारी से इस प्रकार की घटनाएं कम होगी साथ ही साथ साइबर क्राइम से छुटकारा मिलेगी। अंतिम सत्र में आज तीन राज्य उत्तराखंड , हिमाचल प्रदेश , हरियाणा में अपने-अपने बेस्ट प्रैक्टिसेज को साझा किया जिसमें उत्तराखंड की बेस्ट प्रैक्टिसेज के रूप में जादू का पिटारा कानिर्माण, प्रगति मैप से मूल्यांकन ,मेरा विद्यालय निपुण विद्यालय ,बरखा सीरीज का गढ़वाली कुमाऊं में अनुवाद ,व्यावसायिक शिक्षण संवर्धन हेतु कौशलम् प्रशिक्षण का आयोजन। हिमाचल प्रदेश में इंस्पायर मानक सेल का गठन किया है जिसके तहत प्रतियोगिता का आयोजन कर सफल छात्रों को जापान टूर के लिए भेजा जाना शिक्षण अधिगम सामग्री निर्माण के अंतर्गत हिमवाटिका सामग्री का निर्माण ,अंग्रेजी भाषा का प्राथमिक शिक्षा से प्रयोग, बैगलेस डे मनाना। हरियाणा की अच्छी प्रैक्टिस प्रशिक्षण पोर्टल का निर्माण तथा संस्कृत शिक्षण पर विशेष बल दिया जा रहा है इसके तहत डायट स्तर पर संस्कृत भाषा में ही शिक्षण का आयोजन किया जा रहा है । कंटेंट तथा ई मैगजीन का निर्माण भी डायट हरियाणा राज्य द्वारा नवाचार के रूप में प्रयोग किया जा रहा है। अंत में कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर रजत पाटीदार ने सभी को इस नॉलेज बेस्ट प्रैक्टिसेज को साझा करने पर बल दिया। उत्तर प्रदेश से आए हुए 26 डाइट प्रवक्ताओं ने इस बेस्ट प्रैक्टिसेज को ध्यान से सुना एवं अपने राज्य में भी लागू करने के लिए प्रेरित हुए। कार्यक्रम में डायट प्रयागराज का प्रतिनिधित्व शिक्षा शास्त्र के प्रवक्ता वीरभद्र प्रताप कर रहे हैं और सीखे गए ज्ञान का आकर जनपद मैं बेस्ट प्रैक्टिसेज को शेयर करेंगे।

Loading

Related posts