संत शिरोमणि सद्गुरु श्री गुरु रविदास जी महाराज ने अपने जीवन एवं वचनों के माध्यम से समाज को समता,सामाजिक समरसता,मानव सेवा और सद्भाव का अमूल्य संदेश दिया। यह मंगल कलश उसी दिव्य प्रेरणा का प्रतीक है, जो प्रत्येक व्यक्ति को भेदभाव से ऊपर उठकर समानता, भाईचारे और पारस्परिक सम्मान के साथ राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने की प्रेरणा देता है। ‘समरसता संकल्प अभियान’ के माध्यम से संत गुरु रविदास महाराज के लोककल्याणकारी विचारों को चाका मण्डल के गाँव-गाँव, ढाणी-ढाणी और जन-जन तक पहुँचाने का यह प्रयास सामाजिक एकता और समरसता को नई ऊर्जा प्रदान करेगा तथा विकसित चाका मण्डल यमुनापार प्रयागराज के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ बनाएगा।
इस अवसर पर संयोजक जिला उपाध्यक्ष देवी सिंह पटेल जिला उपाध्यक्ष अनिल मिश्रा मंडल महामंत्री अभिषेक सिंह पार्षद बलराज पटेल पार्षद संजय पासवान पार्षद अनूप कुमार पासी जिला मंत्री पृथ्वी पाल सिंह जिला प्रतिनिधि अमित कुमार पांडे मंडल प्रभारी राजू सिंह पटेल मंगल महामंत्री सुनील उपाध्याय,विनोद कुमार पांडे अनिल कुमार पांडे महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शोभा द्विवेदी मंडल उपाध्यक्ष उमा देवी मंडल उपाध्यक्ष राम जी निषाद मंडल उपाध्यक्ष बसंत लाल पटेल मंडल मंत्री मिश्रीलाल कुशवाहा राजेश तिवारी चंदन सिंह अनिरुद्ध जायसवाल कमलेश पाल लाल बहादुर निषाद मोहित अग्रहरि शिवकरन पटेल,अभिषेक त्रिपाठी रोहित पटेल मनोज पासी अनिल गौड़ सत्यदेव पटेल आदि सभी चाका मण्डल भाजपा पार्टी के पदाधिकारी,कार्यकर्ता,श्रद्धालु एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
![]()
