इसी क्रम में आज, दिनांक 26.08.2025 को मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, श्री ओम प्रकाश के सुपरविजन में श्री रवि सागर सिंह /एस.आई./आर.पी.एफ./ मानिकपुर के साथ मिलकर मानिकपुर रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 22912 शिप्रा एक्सप्रेस (हावड़ा-इंदौर) में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अनधिकृत रूप से खाद्य वस्तुओं को बेचते हुए 06 वेंडरों को पकड़ा गया। पकड़े गए वेंडरों को अग्रिम कार्रवाई हेतु आर.पी.एफ. मानिकपुर को सुपुर्द कर दिया गया।
रेल प्रशासन अपने सभी यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे रेलगाड़ी तथा रेल परिसर में गंदगी न फैलाएं, कूड़ा केवल कूड़ेदानों में डालें, अधिकृत वेंडर से ही खाने – पीने का सामान लें और वैध टिकट के साथ यात्रा करें। रेलवे अपने सभी यात्रियों का सम्मान करती है और उनकी सुखद यात्रा की कामना करती है।
![]()
