प्रयागराज मंडल अपने यात्रियों को उत्कृष्ट सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग श्री हिमांशु शुक्ला के निर्देशन में मंडल द्वारा स्वच्छता, गुणवत्तापूर्ण खानपान, शुद्ध पेयजल, स्वच्छ शौचालय एवं टिकट रहित/अनियमित यात्रा पर नियंत्रण हेतु विभिन्न अभियान निरंतर संचालित किए जाते हैं। इसी क्रम में दिनांक 12 सितम्बर, 2025 को प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक (जनरल) द्वारा एक विशेष काउंसिलिंग सत्र आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य वाणिज्य निरीक्षक छिवकी श्री ओमप्रकाश, स्टेशन के सभी शाखा पर्यवेक्षक तथा चेकिंग स्टाफ…
![]()
