ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद किया

*जनपद कौशाम्बी:* जिले में दिनांक 27.08.2025 को थाना मंझनपुर पर शुभम सिंह पुत्र कल्ला सिंह निवासी ग्राम भरसवां थाना मंझनपुर जनपद कौशाम्बी द्वारा सूचना दी गयी कि उनका 15 वर्षीय भांजा दिनांक 26.08.2025 को स्कूल जाने के लिए घर से निकला था जो बिना किसी को बताये कहीं चला गया है, लौटकर नहीं आया है काफी खोजबीन करने के बाद भी नहीं मिला है । सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक थाना मंझनपुर द्वारा सम्पूर्ण जानकारी कर उच्चाधिकारीगण को अवगत कराया गया । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 269/25 धारा 137(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था । घटना की गम्भीरता को देखते हुये श्री राजेश कुमार पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा तत्काल टीमें गठित कर बच्चों को सकुशल बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया।
थाना मंझनपुर पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस व सीसीटीवी कैमरों की मदद से बालक की तलाश की जा रही थी, इसी क्रम में आज दिनांक 29/08/2025 को बालक को सकुशल बरामद किया गया जो कि घर से नाराज होकर मुम्बई चला गया था। विधिक कार्यवाही के पश्चात बालक को उनके परिजनो को सकुशल सुपुर्द किया गया ।

Loading

Related posts