सहसों: फूलपुर विधायक दीपक पटेल ने शुक्रवार को सहसों क्षेत्र में कई लोगों के घर जाकर शोक जताया सहसों हरिराम सिंह के निधन पर, मेंडुवा में धर्मेंद्र सिंह की माता समुद्री देवी की निधन पर, थानपुर में पिछले दिनों सड़क एक्सीडेंट में प्रधानाचार्य शिवमंगल के बेटे दिनेश सिंह के निधन पर,नारायणपुर में पूर्व प्रधानाध्यापक शिवनाथ त्रिपाठी के भाई पारस त्रिपाठी के निधन की सूचना पर सभी लोगों के घर पहुंचकर शोक जताया और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर अरुण कुमार मिश्रा उर्फ पिंटू नेता, विधायक मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी, तीरथ राज सिंह, राजवंत सिंह, ग्राम प्रधान विष्णु केसरवानी, प्रधान प्रियांशु तिवारी, दीपक द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
इसी प्रकार पृथ्वी गार्डेन हनुमानगंज में सहकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम क्षेत्रीय निदेशालय द्वारा सहकारी समितियों /FPOs/FFPOs हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम में विधायक फूलपुर दीपक पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सहकारिता आंदोलन को सशक्त बनाने और किसानों एवं अन्नदाताओं को नए अवसरों से जोड़ने की दिशा में अत्यंत उपयोगी है।इस अवसर पर अरूण मिश्रा उर्फ पिंटू नेता, विधायक मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी,बहादुरपुर मंडल अध्यक्ष रणविजय सरोज , दुर्वासा धाम मंडल अध्यक्ष अतुल पाण्डेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष आत्माधार दुबे, राजू तिवारी, पवन मिश्रा उर्फ भोले, पंकज उपाध्याय, आनंद त्रिपाठी, सहकारिता क्षेत्रीय निदेशक संजय कुमार, उप निदेशक नागेन्द्र सिंह, रणधीर सिंह उर्फ मुन्ना, एवं सभी देवतुल्य फूलपुर क्षेत्र के सभी अन्नदाता किसान गरिमामई उपस्थित रही।
![]()
