रेल संरक्षा आयुक्त, पूर्वोत्तर परिमंडल, श्री प्रणजीव सक्सेना ने आज दिनांक 24 जुलाई, 2026 को बिरोही–गैपुरा रेल खंड के मध्य नवनिर्मित तीसरी रेल लाइन का विस्तृत संरक्षा निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का उद्देश्य नई रेल लाइन पर यात्री एवं मालगाड़ियों के परिचालन से पूर्व ट्रैक, सिग्नल एवं दूरसंचार प्रणाली, ओवरहेड विद्युत उपकरण (ओएचई) तथा अन्य संरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण करना था। इस अवसर पर वरिष्ठ उप महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे श्री विनीत कुमार श्रीवास्तव, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) श्री अजीत सिंह यादव, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) श्री…
![]()
