![]()
सोहबतियाबाग में जलभराव क्षेत्र का महापौर गणेश केसरवानी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
प्रयागराज। सोहबतियाबाग स्थित कमला भवन, निकट संगम पेट्रोल पंप के समीप जलभराव क्षेत्र का महापौर गणेश केसरवानी ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महापौर ने क्षेत्र में जलभराव की स्थिति का जायजा लेते हुए जल निकासी की व्यवस्था को देखा तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के साथ ही सुचारु एवं प्रभावी जल निकासी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जलभराव वाले क्षेत्रों में तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए जल निकासी की व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि जनसुविधाओं को बेहतर बनाना और नागरिकों को जलभराव की समस्या से राहत दिलाना नगर निगम की प्राथमिकता है। जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक कदम लगातार उठाए जा रहे हैं।
