प्रयागराज। जिला गंगा समिति, प्रयागराज द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” एवं “विशेष अभियान” के अंतर्गत 16 सितंबर से 31 अक्टूबर तक जिले के विभिन्न विद्यालयों में जनजागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। इन कार्यक्रमों में हज़ारों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर स्वच्छता और गंगा संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की है mअभियान के अंतर्गत गंगा एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता, गंगा शपथ, क्विज एवं स्लोगन प्रतियोगिता, रैली, घाटों पर श्रमदान, तथा नुक्कड़ नाटक जैसे विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।इसी क्रम में द्वारिका प्रसाद गर्ल्स इंटर कॉलेज में…
![]()
