लालापुर, प्रयागराज। विधानसभा क्षेत्र के लालापुर चौराहे पर भाजपा के पूर्व विधायक डॉ. अजय कुमार भरतीया द्वारा लगवाई गई स्ट्रीट लाइट आज मात्र शोपीस बनकर रह गई है, जिसका कारण है किसी जिम्मेदार का इस ओर ध्यान न जाना। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी से पूर्व विधायक रहे डॉ अजय कुमार भारतीया ने अपने बेहतरीन कार्यकाल में अपनी विधानसभा क्षेत्र के कई सार्वजनिक स्थानों व चौराहों पर लोगों को सुविधा के लिए स्ट्रीट लाइट लगवाई थी। अजय भारतीया का कार्यकाल खत्म हो जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी के अपना दल ने अपना प्रत्याशी डॉ. वाचस्पति को बनाया और लोगों ने भाजपा के नाम पर उनको भी विजय का ताज पहना दिया, लेकिन लोगों का यह फैसला बिल्कुल गलत साबित हुआ औऱ नतीजा रहा कि चुनाव के बाद से लोग अपने विधायक को देखने के लिए भी तरस गए। लालापुर चौराहे सहित अन्य कई जगहों पर भी पूर्व विधायक द्वारा लगवाई गई स्ट्रीट लाइट शो पीस मात्र बनकर रह गई है। वर्तमान विधायक के प्रतिनिधियों का भी वहीं से आना जाना लगा रहता है सब कुछ जानते हुए भी अनजान बने है और क्षेत्र की कमियों को अनदेखा कर रहे है..। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि लोकसभा चुनाव मे जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी को मुँह की खानी पड़ी है वह ऐसे ही नेताओं की बदौलत है। लोगों ने कहा कि चुनाव के बाद जब नेता हमे नहीं देखना चाहते तो अब हम भी ऐसे नेताओं को देखना पसन्द नहीं करेंगे। फिलहाल अब यह देखना दिलचस्प होगा कि ख़बर प्रकाशित करने के बाद भी वर्तमान विधायक व उनके प्रतिनिधियों के कानो मे जूँ रेंगती है या नहीं।
![]()
