![]()
भारतीय जनता पार्टी गंगापार द्वारा महिला सम्मेलन आयोजित किया गया
कमलानगर।आत्मनिर्भर भारत अभियान आत्मनिर्भर भारत अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को सिसई सिपाह स्थित एक गेस्ट हाउस में गंगा पार जिले का महिला सम्मेलन आयोजित किया गया वंदे मातरम तथा पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा भारतीय जनता पार्टी व राज्य सभा सांसद दर्शना सिंह मौजूद रही कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान तथा संचालन क्षेत्रीय मंत्री वंदना सिंह ने किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने कहा कि आत्म निर्भर भारत बनाने के लिए हमें स्वदेशी अपनाना पड़ेगा आत्मनिर्भर भारत तभी बन सकता है जब हम अपने देश में बनी चीजों का ही इस्तेमाल करें इसमें महिलाओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है आजादी के पहले जब हमारा देश गुलाम था तो गांधी जी ने देश को आजाद करने के लिए बहुत सारे आंदोलन चलाए जिसमें उनका स्वदेशी आंदोलन भी था जिससे बड़ा फर्क पड़ा हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को आत्मनिर्भर और विश्व गुरु बनाने का जो संकल्प लिया है उसे पूरा करने के लिए हमें आत्म निर्भर बनना ही होगा डबल इंजन की सरकार ने महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए बहुत सारे काम किए हैं पूर्व सांसद केशरी देवी पटेल ने कहा कि मोदी योगी की सरकार में महिलाएं तेजी से शसक्त हो रही है आज बस ट्रेन हवाई जहाज तक महिलाए उड़ा रही हैं आवास राशन कार्ड आदि महिलाओं के नाम बना कर भाजपा सरकार द्वारा उन्हें परिवार का मुखिया बना दिया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान व कार्यक्रम संयोजक संगीता पटेल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस मौके पर स्वस्थ शिविर भी लगाया गया इस अवसर पर मुख्य रूप से राम पलट पटेल, राजू शुक्ला, उर्मिला पटेल,आरती अग्रवाल, सौम्या मिश्रा, नीलम गिरी, ऊषा विश्वकर्मा, सुषमा पटेल,भूपेन्द्र सिंह, संजय मौर्या, जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी, पंकज श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार मिश्र, सुभाष गिरी,शंभू नाथ पटेल,शिव बाबू मोदनवाल, महेश माली, पप्पू पटेल, गुड्डू राजा,सुरेन्द्र पटेल, राजेश पटेल आदि मौजूद रहे।
