महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे ने केंद्रीय चिकित्सालय प्रयागराज में “विश्वास” रोगी-परिचारक विश्रामालय का किया उद्घाटन

आज दिनांक 30 अक्टूबर, 2025 को केंद्रीय चिकित्सालय, उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज में भर्ती रोगियों के साथ आने वाले परिचारकों के लिए निर्मित रोगी-परिचारक विश्रामालय “विश्वास” का शुभारंभ महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे श्री नरेश पाल सिंह एवं प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे श्री एस. बालाचंद्र अय्यर द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज मंडल श्री रजनीश अग्रवाल, एम.डी./केंद्रीय चिकित्सालय श्री एस. के. हांडू, अपर मंडल रेल प्रबंधक/ सामान्य श्री दीपक कुमार, सचिव/महाप्रबंधक श्री अखिल शुक्ला, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे श्री शशिकांत त्रिपाठी, वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) श्री जावेद, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री वैभव गुप्ता, सी.एम.एस. डॉ. सुरेन्द्र नाथ, मंडल अभियंता (संपदा) श्री अर्चित जैन, सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर महाप्रबंधक/उत्तर मध्य रेलवे के साथ एम.डी./केंद्रीय चिकित्सालय श्री एस. के. हांडू, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेन्द्र नाथ, अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं विभिन्न यूनियन प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

“विश्वास” विश्रामालय की स्थापना का उद्देश्य रोगियों के साथ आने वाले परिजनों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक ठहराव की व्यवस्था उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें चिकित्सा अवधि के दौरान बेहतर सहयोग और विश्राम का वातावरण मिल सके।

उद्घाटन के पश्चात महाप्रबंधक महोदय ने केंद्रीय चिकित्सालय के अपग्रेडेशन हेतु चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने G+3 भवन निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया और कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए| इसी क्रम में उन्होंने अस्पताल में प्रस्तावित भविष्य के विस्तार कार्यों पर संबंधित अधिकारियों से चर्चा की।

Loading

Related posts