उत्तर मध्य रेलवे में दिनांक 27.10.2025 से 02.11.2025 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है इसी क्रम में आज दिनांक 27.10.2025 को मुख्यालय उत्तर मध्य रेलवे सूबेदारगंज में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत अपर महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे, श्री जे. एस. लाकरा ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिये निर्बाध रूप से कार्य करने की शपथ दिलायी। शपथ के तहत प्रतिज्ञा की गई कि सभी जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में भ्रष्टाचार उन्मूलन करने के लिये निर्बाध रूप से कार्य करेंगे।
इस अवसर पर वरिष्ठ उप महाप्रबंधक श्री हिमांशु बडोनी सहित प्रमुख विभागाध्यक्ष एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। सतर्कता विभाग की तरफ से भ्रष्टाचार पर एक नुक्कड़ नाटक का भी सफलता पूर्वक आयोजन किया गया।
इसी क्रम में उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज, झाँसी व आगरा मंडलों में भी ऐसे ही कार्यक्रम आयोजित कराये जा रहे हैं। सतर्कता विभाग की टीमें मुख्यालय एवं मंडल में सतर्कता संबंधि सर्कुलरों एवं नियमों के बारे में प्रचार भी कर रही है।
September 20, 2026
sangamshapath Comments Off on त्तर मध्य रेलवे की दो जोड़ी विशेष ट्रेनों में अस्थाई रूप से एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच बढ़ाने का निर्णय
यात्रियों को सुविधा एवं अतिरिक्त सीट उपलब्ध कराने हेतु उत्तर मध्य रेलवे की दो जोड़ी विशेष...