अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद एवं शहीद-ए-आजम भगत सिंह स्मारक समिति के तत्वाधान में वीर शिरोमणि अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद जी की 120वीं जयंती आजाद पार्क प्रतिमा के समक्ष श्रद्धापूर्वक मनायी गयी। उपस्थित देशभक्तों व अतिथियों की क्रान्तिकारी परम्परा अमर रहे, वन्दे मातरम्, इंकलाब जिन्दाबाद के गगनभेदी नारे लगाये। तत्पश्चात् उ0प्र0 सशस्त्र पुलिस बल के जवानों द्वारा 21 गन शाट फायर कर सम्मान गादर द्वारा सलामी व पुलिस बैण्ड द्वारा राष्ट्र भक्ति ध्वनि बजाकर उ0प्र0 शासन की ओर से सम्मान प्रकट किया। अतिथिगण व अन्य मंचासीन होने के पूर्व स्वतंत्रता सेनानी…
![]()
