दिनांक 01.04.2025 को महानिरीक्षक सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त/आरपीएफ/उ0म0रे0 श्री अमिय नन्दनसिन्हा के द्वारा वर्ष-2024 में अतुलनीय व सराहनीय कार्य करने वाले 68 अधिकारियों व जवानों को प्रशस्ति पत्र व नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार समारोह आरपीए्फ क्षे0प्र0केन्द्र सूबेदारगंज प्रयागराज के प्रागंण में आयोजित किया गया। सम्मानित किये गये 68 बल सदस्यों में 11 निरीक्षक, 05 उप निरीक्षक, 09 सहायक उप निरीक्षक, 04 लिपिकीय वर्ग के कर्मचारी व अन्य शामिल रहे। महानिरीक्षक आरपीएफ के द्वारा समारोह के दौरान बल सदस्यों को वर्ष 2024 में किये गये सराहनीय कार्यो को…
![]()
