![]()
होली मिलन समारोह सम्पन्न हुआ!
विजयीपुर/फतेहपुर मंगलवार को विजयीपुर ब्लाक प्रमुख आदित्य त्रिवेदी जी द्वारा ब्लाक परिसर में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया, जहां कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिले के प्रमुख उद्योगपति कोआपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह उर्फ मुन्ना भैया ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई,तो वहीं अतिथि के रूप में कार्यक्रम में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल भी मौजूद रहें।इस अवसर पर भाजपा विजयीपुर मंडल की अध्यक्ष श्रीमती प्रीती सिंह जी का भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं।कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख द्वारा करीब एक सैकड़ा से अधिक पात्र लोगों को सीलिंग पंखा भी वितरित किए गए,आए हुए सभी अतिथियों का ब्लाक प्रमुख आदित्य त्रिवेदी द्वारा माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया।कार्यक्रम में कई गांवों की अलग अलग फाग वा कीर्तन मंडलियों ने आए हुए क्षेत्रीय आगंतुकों का एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत मनोरंजन किया।कार्यक्रम में सभी के लिए सुंदर जलपान की भी व्यवस्था करवाई गई थी।कार्यक्रम में पहुंचने वालों का ग्राम प्रधान त्रिलोचनपुर मनोज त्रिवेदी द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
