दिनांक 01.04.2025 को महानिरीक्षक सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त/आरपीएफ/उ0म0रे0 श्री अमिय नन्दनसिन्हा के द्वारा वर्ष-2024 में अतुलनीय व सराहनीय कार्य करने वाले 68 अधिकारियों व जवानों को प्रशस्ति पत्र व नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार समारोह आरपीए्फ क्षे0प्र0केन्द्र सूबेदारगंज प्रयागराज के प्रागंण में आयोजित किया गया। सम्मानित किये गये 68 बल सदस्यों में 11 निरीक्षक, 05 उप निरीक्षक, 09 सहायक उप निरीक्षक, 04 लिपिकीय वर्ग के कर्मचारी व अन्य शामिल रहे। महानिरीक्षक आरपीएफ के द्वारा समारोह के दौरान बल सदस्यों को वर्ष 2024 में किये गये सराहनीय कार्यो को करने के लिए सम्मानित करने के साथ-साथ बल सदस्यों को भविष्य में भी और अधिक कठिन परिश्रम, लगन व ईमानदारी के साथ अपनी ड्यूटी के कर्तब्यों को निभाने का मंत्र दिया गया। उक्त समारोह के साथ-साथ अपरान्ह में उ0म0रे0 मुख्यालय के प्रागंण में महाप्रबन्धक उ0म0रे0 का पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान महानिरीक्षक सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ/उ0म0रे0 श्री अमिय नन्दन सिन्हा की गरिमामयी उपस्थिति में वर्ष-2024 में सभी मानकों पर उत्कृष्ट कार्यों के लिए आगरा मण्डल को सुरक्षा शील्ड-2024 व यात्री सुरक्षा अपराधों में विशेष सराहनीय कार्य के लिए प्रयागराज मण्डल को यात्री सुरक्षा सुरक्षा शील्ड-2024 महाप्रबन्धक/उ0म0रे0 महोदय द्वारा प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया। उक्त समारोह में आरपीएफ के निरीक्षक क्राइम विंग आगरा योगेश कुमार, निरीक्षक मण्डल वस्त्र भण्डार प्रयागराज अर्चना व सहायक उप निरीक्षक प्रयागराज उमेश कुमार सरोज को वर्ष-2024 के दौरान ही विशिष्ट कार्यो का निष्पादन करने के लिए महाप्रबन्धक/उ0म0रे0 द्वारा विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार-2024 से सम्मानित किया गया|
महानिरीक्षक आरपीएफ उ0म0रे0 द्वारा वर्ष 2024 में सराहनीय कार्य करने वाले आरपीएफ जवानों व अधिकारियों को किया सम्मानित
