कौन हैं आरजे महवश?
अलीगढ़ में जन्मी आरजे महवश ने मुस्लिम विश्वविद्याल से स्नातक किया है। इसके बाद उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। महवश ने अपने करियर की शुरुआत रेडियो जॉकी के रूप में की और रेडियो मिर्ची 98.3 एफएम का हिस्सा भी रही हैं। उनकी खूबसूरत आवाज ने उन्हें जल्द ही एक लोकप्रिय आरजे बना दिया।
महवश सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और उनके इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाखों फॉलोअर्स हैं। वहजल्द ही एक अमेज़न मिनी सो में भी दिखने वाली हैं।
बता दें कि, पिछले साल क्रिसमस 2024 के दौरान चहल और महवश को साथ देखा गया था। जिसके बाद दोनों के बीच लिंकअप की खबरे वायरल हुईं। साथ ही दोनों की तस्वीरें भी काफी शेयर की गईं। सोशल मीडिया पर उस वक्त भी काफी चर्चा हुई कि चहल और महवश का अफेयर चल रहा है।
हालांकि, उस दौरान उड़ी अफवाहों पर महवश ने आगे आकर बयान दिया था। उन्होंने इन सभी खबरों को निराधार बताया और ट्रोल्स को करारा जवाब भी दिया। उन्होंने कहा कि, इंटरनेट पर कुछ लेख और अटकलें घूम रही हैं। ये देखना वाकई मजेदार है कि ये अफवाहें कितनी बेबुनियाद हैं। अगर आप किसी अपोजिट जेंडर के साथ देखे जाते हैं तो क्या इसका मतलब है कि आप उनसे डेटिंग कर रहे हैं? उन्होंने आगे कहा कि, लोगों को मुश्किल समय में अपने दोस्तों और परिवार के सात शांति से रहने दें।
![]()
