जडेजा ने कहा कि उनका फिलहाल संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं हैं। उन्होंने सोमवार को इंस्टा स्टोरी शेयर करते हुए लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की गुजारिश की। जडेजा ने लिखा कि, कोई भी अनावश्यक अफवाह ना फैलाएं, शुक्रिया। बता दें कि जडेजा 80 टेस्ट, 204 वनडे और 74 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं। उन्होंने पिछले साल टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया ता। जडेजा ने इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड फाइनल में किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने 10 ओवर के स्पेल में महज 30 रन देकर एक विकेट चटकाया। उन्होंने टॉम लैथम को एलबीडब्ल्यू किया।
टीम इंडिया के कप्तान रोहित ने अपने करियर को लेकर लगाई जा रही तमाम अटकलों को रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद खारिज करते हुए कहा कि वह कि वह अभी वनडे क्रिकेट को अलविदा कहने नहीं जा रहे। ऑस्ट्रेलिया दौरे के समय से ही रोहित की कप्तानी और टीम में उनकी जगह को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं लेकिन कीवी टीम के खिलाफ फाइनल में 76 रन की पारी उनके करियर के लिए संजीवनी साबित हुई।
![]()
