भारत ने दुबई इंटरनेशनल ग्राउंड पर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया और ड्रेसिंग रूम शो में पूर्व भारतीय कप्तान जडेजा ने कहा कि, मैं बस यही चाहता था कि भारत अगर लाहौर में ये जीतता, तो ये और भी बेहतर होता। ये खेल से परे जीत होती। उन्होंने वैश्विक टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए दुनियाभर के सभी फैंस की भी तारीख की।
अजय जडेजा ने कहा कि, फैंस को भी बहुत-बहुत धन्यवाद, क्योंकि मैंने वहां मौजूद जिन खिलाड़ियों से बात की है उन्होंने वहां रहकर बहुत आनंद लिया है। पाकिस्तान के लोग भी बड़ी संख्या में आए हैं। उनकी टीम ने उतना अच्छी प्रदर्शन नहीं किया जितना वे चाहते थे, लेकिन उन्होंने फिर भी उस चीज को बनाए रखा है और ये एक सुखद क्षण और एक शानदार टूर्नामेंट रहा है। इस बीच स्विंग किंग वसीम अकरम ने भी टीम इंडिया की तारीफ की और कहा कि ये टीम दुनिया में कहीं भी जीत सकती थी।
अकरम ने कहा कि, ये भारतीय टीम दुनिया में कहीं भी जीत सकती थी। हां, बहुत सारी बातें हुई थीं, लेकिन बाद तय हो गया कि भारत अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा और अगर वे पाकिस्तान में खेलते, तो वे वहां भी जीत जाते। उन्होंने बिना कोई मैच हारे 2024 टी20 विश्व कप जीता। उन्होंने एक भी मैच हारे बिना चैंपियंस ट्रॉफी जीती, जो उनके क्रिकेट में गहराई को दर्शाता है जो नेतृत्व को दर्शाता है।
![]()
