लखनऊ मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर गहन सफाई अभियान (डीप क्लीनिंग ड्राइव) चलाया गया। साथ ही प्लेटफॉर्म, फ़ुट ओवर ब्रिज (एफ.ओ.बी.), कॉनकोर्स, यात्री आवागमन मार्ग, प्रवेश एवं निकास द्वार, सर्कुलेटिंग एरिया एवं पार्किंग, सार्वजनिक एवं सामुदायिक प्रसाधनों की डी-स्केलिंग एवं फर्श, वॉश-बेसिन, फ्लश सिस्टम आदि की गहन सफाई की गई। इस दौरान स्टेशनों पर उपलब्ध डस्टबिन की सफाई की गई एवं कचड़े के उचित निस्तारण हेतु अतिरिक्त डस्टबिन उपलब्ध कराये गये।
वाराणसी मंडल पर ‘डीप क्लीनिंग ड्राइव‘ के अन्तर्गत प्रमुख स्टेशनों पर सघन सफाई अभियान चलाया गया। स्टेशनों पर सफाई मशीनों, स्वच्छता उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई। कचरे को अलग-अलग एकत्रित करने के लिए अलग-अलग डस्टबिन उपलब्ध कराये गये। इस दौरान पर्यवेक्षकों एवं स्वास्थ्य मित्रों ने मिलकर रेल यात्रियों में जागरूकता फैलाई। स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म, फ़ुट ओवर ब्रिज, कॉनकोर्स एरिया, प्रवेश एवं निकास द्वार, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग, प्रतीक्षालय तथा साइनेज बोर्ड की साफ-सफाई की गई।
इज्जतनगर मंडल पर स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत प्रमुख स्टेशनों एवं महत्वपूर्ण यात्री क्षेत्रों में विशेष ‘डीप क्लीनिंग अभियान‘ चलाया गया। अभियान के दौरान स्टेशन परिसरों के विभिन्न हिस्सों की गहन सफाई, सैनिटाइजेशन एवं रख-रखाव पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। डीप क्लीनिंग अभियान के अंतर्गत स्टेशनों के प्लेटफॉर्म, फुट ओवर ब्रिज, कॉनकोर्स, प्रवेश एवं निकास द्वार, सर्कुलेटिंग एरिया तथा पार्किंग क्षेत्रों में फर्श एवं अन्य सतहों की गहन सफाई की गई। यात्रियों की अधिक आवाजाही वाले क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देते हुये स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाया जा रहा है। अभियान के दौरान सार्वजनिक एवं सामुदायिक प्रसाधनों की गहन सफाई की जा रही है। प्रसाधनों में टाइल्स, सैनिटरी फिटिंग्स, वॉश-बेसिन, फ्लश सिस्टम आदि का सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। स्टेशन परिसरों में उपलब्ध डस्टबिनों को नियमित रूप से खाली करने के साथ-साथ उनकी स्क्रबिंग एवं डीप क्लीनिंग की जा रही है।
‘स्वच्छता पखवाड़ा‘ अभियान के दौरान रेल यात्रियों से रेलवे परिसर को स्वच्छ बनाये रखने एवं कूड़े को निर्धारित डस्टबिन में डालने की अपील की जा रही है।
![]()
