अनावश्यक चेन पुलिंग पर प्रयागराज मंडल की सख्ती, 2833 लोगों पर कार्रवाई

प्रयागराज मंडल द्वारा ट्रेनों के सुरक्षित एवं समयबद्ध संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अनावश्यक अलार्म चेन पुलिंग (ACP) के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। रेल प्रशासन द्वारा की जा रही नियमित निगरानी एवं प्रवर्तन कार्रवाई के परिणामस्वरूप 01 जनवरी 2026 से 30 सितंबर 2026 तक कुल 2833 व्यक्तियों को बिना उचित कारण अलार्म चेन पुलिंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध रेलवे अधिनियम के अंतर्गत विधिसम्मत कार्रवाई की गई है।

अलार्म चेन पुलिंग की सुविधा यात्रियों की सुरक्षा के लिए वास्तविक आपातकालीन परिस्थितियों में प्रदान की जाती है। इसका अनावश्यक उपयोग ट्रेनों के संचालन में बाधा उत्पन्न करता है, जिससे ट्रेनों का समयपालन प्रभावित होता है और अन्य यात्रियों को भी असुविधा का सामना करना पड़ता है। अनावश्यक चेन पुलिंग से परिचालन व्यवस्था प्रभावित होने के साथ-साथ यात्रियों की सुरक्षा भी प्रभावित हो सकती है।

जनवरी 2026: 274 लोग गिरफ्तार
फरवरी 2026: 244 लोग गिरफ्तार
मार्च 2026: 341 लोग गिरफ्तार
अप्रैल 2026: 318 लोग गिरफ्तार
मई 2026: 386 लोग गिरफ्तार
जून 2026: 397 लोग गिरफ्तार
जुलाई 2026: 289 लोग गिरफ्तार
अगस्त 2026: 279 लोग गिरफ्तार
सितंबर 2026: 305 लोग गिरफ्तार

रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट -वार गिरफ्तारियाँ (01 जनवरी – 30 सितंबर 2026):
कानपुर सेंट्रल: 437
टूंडला: 275
अलीगढ़: 213
इटावा: 212
प्रयागराज जंक्शन: 207
फतेहपुर: 189
नैनी: 180
फफूंद: 170
मिर्जापुर: 146
प्रयागराज छिवकी: 100
मानिकपुर: 99
सूबेदारगंज: 96
शिकोहाबाद: 96
फ़िरोज़ाबाद: 68
चुनार: 66
जीएमसी: 62
हाथरस: 56
खुर्जा: 55
दादरी: 54
पनकी धाम: 32
कानपुर अनवरगंज: 20

रेल प्रशासन द्वारा अनावश्यक चेन पुलिंग के मामलों पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। अनावश्यक चेन पुलिंग रेलवे अधिनियम के अंतर्गत दंडनीय है।

प्रयागराज मंडल यात्रियों से अपील करता है कि वे अलार्म चेन का उपयोग केवल वास्तविक आपातकालीन स्थिति में ही करें। यात्रियों के सहयोग से ट्रेनों का सुरक्षित, सुगम एवं समयबद्ध संचालन सुनिश्चित किया जा सकता है। प्रयागराज मंडल यात्रियों को बेहतर एवं सुरक्षित रेल यात्रा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

Loading

Related posts