कानपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित तिरंगा चैम्पियनशिप में भाजपा कानपुर उत्तर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में चौथा स्थान तथा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर भाजपा कानपुर उत्तर के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने सोशल मीडिया टीम के संयोजकों एवं सह-संयोजकों को सम्मानित पटका पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया जनसंपर्क और विचारों के प्रभावी प्रसार का सबसे सशक्त माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रामक…
![]()
