नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय, गोरखपुर के आपातकालीन विभाग में 23 सितम्बर, 2026 को स्वैच्छिक रक्तदान
शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 50 लोगों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान कर इस मानवीय एवं पुनीत कार्य
में अपना सराहनीय योगदान दिया गया। इस रक्तदान शिविर का आयोजन श्री गुरु गोरखनाथ चिकित्सालय ब्लड
बैंक, गोरखपुर के साथ समन्वय कर आयोजित किया गया। इस अवसर पर चिकित्सा निदेशक डॉ० मो० ए.ए. खान,
वरिष्ठ चिकित्सक, चिकित्सा कर्मी एवं श्री गुरु गोरखनाथ चिकित्सालय ब्लड बैंक की टीम उपस्थित थी।
स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इसके
अतिरिक्त चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ तथा रेल कर्मियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर इस सामाजिक एवं मानवीय
पहल में योगदान दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा रक्तदाताओं को स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व के बारे
में जानकारी दी गई। उन्हें अवगत कराया गया कि नियमित एवं स्वैच्छिक रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों
को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सहायता मिलती है। रक्तदान एक सुरक्षित एवं पुनीत सामाजिक कार्य है तथा
स्वस्थ व्यक्तियों को स्वेच्छा से रक्तदान करना चाहिये।
चिकित्सालय प्रशासन ने रक्तदान शिविर में सम्मिलित रक्तदाताओं, श्री गुरु गोरखनाथ चिकित्सालय ब्लड बैंक की
टीम, चिकित्सालय के चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ तथा कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति
आभार व्यक्त किया।
![]()
