यह सच है कि एल्युमिनियम फॉयल खाना पकाने और स्टोरेज के लिए बहुत बढ़िया है, लेकिन फिर भी कुछ सरल बातों का आपको जरूर ध्यान रखना चाहिए। उदाहरण के तौर पर, एसिडिक फूड्स को सीधे फॉयल में न लपेटें, और इसमें बहुत लंबे समय तक भोजन न रखें। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि एल्युमिनियम फॉयल का उपयोग करते समय आपको किन बातों का खासतौर पर ध्यान रखना चाहिए-
ग्रिलिंग के लिए एल्युमिनियम फॉयल का करें इस्तेमाल
अगर आप ग्रिलिंग कर रहे हैं तो उस दौरान एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल करना काफी अच्छा माना जाता है। कबाब या सब्ज़ियां ग्रिल करते समय उन्हें एल्युमिनियम फॉयल में लपेटने से उन्हें समान रूप से पकाने में मदद मिलती है। साथ ही, यह छोटे टुकड़ों को ग्रिल में गिरने से रोकता है।
एल्युमिनियम फॉयल से बनाएं कुकिंग पाउच
एल्युमिनियम फॉयल की मदद से कुकिंग पाउच भी बनाया जा सकता है। आप सब्ज़ियों, मसालों और चिकन या मछली के लिए एल्युमिनियम फॉयल के पैकेट बना सकते हैं। ये पाउच खाना बनाते समय नमी और स्वाद को बनाए रखते हैं।
एसिडिक फूड को सीधे न लपेटें
एल्युमिनियम फॉयल में टमाटर, सिरका-बेस्ड डिश, खट्टे फल और अचार जैसे फूड आइटम्स को सीधे नहीं लपेटना चाहिए। ये फूड आइटम्स एल्युमिनियम फॉयल के साथ रिएक्ट करते हैं, जिससे लीचिंग होती है। इसका मतलब है कि एल्युमिनियम की थोड़ी मात्रा आपके भोजन में मिल सकती है। इस लिहाज से इसे हेल्थ के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं माना जाता है।
![]()
