बोटॉक्स, फिलर्स और स्किन बूस्टर्स में से कौन सा सही?
बोटॉक्स: चेहरे की लकीरों और झुर्रियों के लिए
हंसते समय आंखों के पास पड़ने वाली झुर्रियां या माथे की लकीरों को कम करने के लिए एक्सपर्ट बोटॉक्स की सलाह देते हैं। वैसे यह चेहरे की मसल्स की एक्टिविटी को कुछ समय के लिए धीमा करती है। ताकि झुर्रियां कम नजर आएं। इस बात का ध्यान रखें कि बोटॉक्स की गलत मात्रा या फिर गलत जगह इंजेक्शन लगाने से चेहरे के एक्सप्रेशंस काफी अजब दिखाई देते हैं या फिर भौंहों का शेप बिगड़ सकता है।
फिलर्स: चेहरे पर भराव लाने के लिए
उम्र के चलते या फिर किसी वजह से स्किन में गड्ढा पड़ गया है या वॉल्यूम कम हो गया है, जैसे आंखों के नीचे छाया बनना, तो वहां पर फिलर्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन, आंखों के नीचे की हर समस्या फिलर्स से ठीक नहीं होती है। यदि आपको आंखों के नीचे सूजन है, तो फिलर्स लगाने से सूजन और नीले निशान बढ़ सकते हैं।
स्किन बूस्टर्स: स्किन की नमी और चमक के लिए
यदि आप अपने चेहरे को गहराई से नमी देना और कुदरती निखार लाना है, तो स्किन बूस्टर्स आपके लिए सही हो सकता है, लेकिन ध्यान रखें कि ये हर समस्या का इलाज नहीं है। अगर चेहरे पर दाग-धब्बों, मुंहासों या ढीली स्किन है, तो आपको अलग से स्किन ट्रीटमेंट की जरुरत है।
शादी से कितने दिन पहले कराएं ये ट्रीटमेंट?
ध्यान रहें कि, शादी से ठीक 2-3 दिन पहले कोई भी नया स्किन ट्रीटमेंट कराने से बचें।
बोटॉक्स: इसका पूरा असर दिखने में करीब 2 हफ्ते का समय लग सकता है।
फिलर्स: इसका नतीजा जल्दी दिखाई देता है कि थोड़ी सूजन या नीले निशान ठीक होने में कई दिन लग जाते हैं।
स्किन बूस्टर्स: इसके बाद अक्सर 1 से ज्यादा सेशन लेने पड़ेंगे।
आपके लिए क्या सही है?
बोटॉक्स- माथा या आखों के आस-पास की लकीरों को कम करने के लिए।
फिलर्स- चेहरे को भरना या शेप सुधारने के लिए।
स्किन बूस्टर्स- स्किन में नमी और चमक लाने के लिए।
![]()
