संपूर्ण मॉड्यूल आधारित प्रशिक्षण के प्रथम चक्र का प्रमाण पत्र वितरण के बाद हुआ समापन

नवनिहालों के सर्वांगीण विकास का आधार हैं परिषदीय शिक्षक – प्रोफेसर पी.के .स्टालिन

आज जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान प्रयागराज में संपूर्ण मॉड्यूल आधारित पंचदिवसीय प्रशिक्षण का के प्रथम चक्र का समापन किया गया। जिसमें जसरा, कौंधियारा,एवं शंकरगढ़ ब्लॉक के 150 परिषदीय शिक्षकों ने प्रतिभाग किया ।इस प्रशिक्षण में सभी परिषदीय शिक्षकों को सामुदायिक सहभागिता , आदर्श पाठ योजना निर्माण , कक्षा प्रबंधन,नेतृत्व संवर्धन क्षमता ,सड़क सुरक्षा, जीवन कौशल पर्यावरण अध्ययन ,हिंदी भाषा ,गणित शिक्षण संस्कृत शिक्षण राष्ट्रीय शिक्षा नीति2019, राष्ट्रीय पाठ्यचर्या 2030 इत्यादि विषय वस्तुओं पर डायट प्रवक्ताओं अखिलेश कुमार सिंह ,विपिन कुमार, डॉ. अब्दुल मोही ,विवेक त्रिपाठी, पंकज कुमार यादव ,नीलम चतुर्वेदी, वीरभद्र प्रताप , डॉ प्रसून कुमार सिंह ,डॉ राजेश पांडे, शालिग्राम त्रिपाठी द्वारा व्यवस्थित व्याख्यान दिया गया तथा सभी परिषदीय शिक्षकों का पोस्ट परीक्षण के माध्यम से आकलन भी किया गया ।अंत में प्रमाण पत्र प्रदान कर इस प्रशिक्षण के प्रथम चक्र का समापन किया गया।

Loading

Related posts